17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरूवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरदेही में स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप जयंत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 311 हितग्राहियों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया गया। वहीं सारणी में आयोजित रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में मेडिकल ऑफीसर, सीएचओ एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिडली में 3 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ.हुरमाड़े ने आमजन से अपील की है कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करायें एवं स्वास्थ्य लाभ लें।