कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा सृजन संस्था की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। सहायक संचालक उद्यान ने जानकारी देकर बताया कि इस बैठक में जीआई टैग प्राप्त सिवनी जम्बो सीताफल की मार्केटिंग और उसके मूल्य संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने जिले में सीताफल क्लस्टर के विकास की संभावनाओं पर बात की। उन्होंने सृजन संस्था को निर्देश दिए कि वे जिले के सीताफल किसानों, उद्यमियों और सीताफल एफपीओ के सदस्यों की गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें।
इसके साथ ही जिला उद्यानिकी अधिकारी डॉ. आशा उपवंशी वासेवार ने कहा कि सीताफल तुड़ाई के आने वाले मौसम में जिले के किसानों को प्रसंस्करण यानी प्रोसेसिंग के लिए सृजन संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा तकनीकी ज्ञान साझा करने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।
बैठक में जिला उद्यानिकी अधिकारी डॉ. आशा उपवंशी वासेवार, श्री पुरुषोत्तम धाकड, प्रोग्राम डायरेक्टर सृजन संस्था, श्री संदीप भुजेल, टीम लीडर सृजन संस्था, श्री अतुल रमेश धोतरे, प्रोजेक्ट एक्जीक्यूटीव, श्री बोरन सिंह बघेल, उद्यानिकी विकास अधिकारी उपस्थित रहे।





