सरकारी योजनाएं
विश्व हृदय दिवस पर जिला चिकित्सालय में जागरूकता गतिविधि आयोजित
विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय खण्डवा में हृदय रोगों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता के लिए गतिविधि आयोजित की गई। सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि विश्व हृदय दिवस का उद्देश्य लोगों को हृदय के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।















