राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत कक्षा 8वीं तक संचालित समस्त अशासकीय विद्यालयों के लिए मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए अशासकीय विद्यालयों की नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से प्रारंभ कर दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अशासकीय विद्यालयों द्वारा नवीन मान्यता अथवा मान्यता नवीनीकरण के लिए आरटीई एमपी मोबाइल ऐप के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। संबंधित अशासकीय विद्यालय संचालकों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि निर्धारित समय में मान्यता संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।






