जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं योगदान पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रश्नमंच, प्रेरक वीडियो एवं संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरणादायी जीवन से परिचित कराया गया।

कैरियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय ने प्रश्नमंच के माध्यम से विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। विपिन लखेरा ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं अंग्रेजी शासन के विरुद्ध उनके आंदोलन पर प्रकाश डाला, जबकि प्रवीण अग्रवाल ने उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण एवं अनछुए पहलुओं की जानकारी दी।

खास बातें

  • कैरियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय ने प्रश्नमंच के माध्यम से विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
  • कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी जिज्ञासाओं के माध्यम से जनजातीय इतिहास को समझा।
  • वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष, आत्मसम्मान एवं सामाजिक जागरण की प्रेरणादायी मिसाल है।

कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी जिज्ञासाओं के माध्यम से जनजातीय इतिहास को समझा। प्राचार्य कल्पना नामदेव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक पहचान तथा महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष, आत्मसम्मान एवं सामाजिक जागरण की प्रेरणादायी मिसाल है।