मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर आज भोपाल निवास में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि माता महालक्ष्मी और विघ्नहर्ता श्री गणेश की कृपा से हर घर सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित हो। उन्होंने मंगल कामना की कि समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली बनी रहे।