कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा द्वारा मतदान केन्द्र के युक्तियुक्तकरण के संबंध में भेजे गये प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदन प्रदान कर स्वीकृति दी गई है। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में एक नवीन मतदान केन्द्र की स्वीकृति के उपरांत अब मतदान केन्द्रों की संख्या बढकर 345 हो गई है, पहले यहां 344 मतदान केन्द्र थे। मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र-02 विजयपुर श्री अभिषेक मिश्रा के माध्यम से मतदान केन्द्र क्रमांक 32-हीरापुरा पर 1200 से अधिक मतदाता संख्या होने के कारण नवीन मतदान केन्द्र आजीविका भवन हीरापुरा में बनाये जाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था, उक्त प्रस्ताव को आयोग के अनुमोदन के लिए भेजा गया था, जिस पर आयोग द्वारा अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। जिससे विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की संख्या 344 से बढकर 345 हो गई है, श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्ववत 343 मतदान केन्द्र है, इस प्रकार जिले में अब मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 688 हो गई है।
सरकार-योजना
विजयपुर में नवीन मतदान केन्द्र बनाने की स्वीकृति
लल्लन पोस्ट डेस्क · श्योपुर · 11 नवंबर 2026 · 2 मिनट



