रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 में किसानों की सिंचाई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जल संसाधन संभाग हरदा ने सिंचाई प्रकोष्ठ बनाया है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग हरदा श्रीमती सोनम वाजपेयी ने अनुविभागीय अधिकारी सामरधा उपनहर श्री उत्कर्ष पाटिल मोबाइल नम्बर 9981115847 को प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किया है। प्रकोष्ठ में 24 घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसानों की शिकायतों का समय पर निराकरण हो सके। जारी आदेश अनुसार प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी माचक श्री रोहन विलियम्स व स्टोर अटेंडेंट श्री कैलाश दोगने, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी सामरधा उपनहर श्री उत्कर्ष पाटिल व चौकीदार श्री धन्नालाल गोर तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चौकीदार श्री सफी खान की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त शासकीय अवकाश दिवसों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये हेल्पर श्री राजेश मीणा, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये भृत्य श्री पूनमचन्द केवट तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिये चौकीदार श्री गोरेलाल गुर्जर की ड्यूटी लगाई गई है।



