प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन में खुशहाली और सुरक्षा ला रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों का अपने पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है तथा उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।

पांढुर्णा जिले के ग्राम खेड़ीकला निवासी श्री वासुदेव गाडगे प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हुए हैं। योजना के माध्यम से पक्के आवास की सुविधा मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित छत मिली है। अब उनका परिवार बेहतर आवासीय सुविधा के साथ सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है।

श्री वासुदेव गाडगे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के मकान का सपना पूरा होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की जनकल्याणकारी पहल है, जो पात्र परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है।