कलेक्टर श्री विवेक कुमार के निर्देशन में जिले में नागरिकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थों उपलब्ध कराने हेतु गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। सोमवार को की गई कार्रवाई में ड्राई फ्रूट, किराना, दूध एवं मिठाई विक्रेताओं के यहां से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। विभागीय कार्रवाई के दौरान अफगान ड्राई फ्रूट से किशमिश एवं मगज, सदाशिव किराना गोटिया पीर से मैदा, रवा एवं तेल तथा फेमस मिल्क डेरी पाला बाजार से दूध का नमूना लिया गया। इसी प्रकार इकबाल मिठाई वाला, मंडी बाजार से बर्फी एवं मावा पेड़ा तथा फराज किराना से काजू का नमूना संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर एडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई जारी रहेगी।
खाद्य
खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया आकस्मिक निरीक्षण, 6 प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
लल्लन पोस्ट डेस्क · बुरहानपुर · 27 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट
