श्योपुर शहर वितरण केन्द्र अंतर्गत 11 केव्ही लाइनों का दीपावाली पूर्व मेंटीनेंस कार्य होने से 22 अक्टूबर को 11 केव्ही सिटी फीडर से प्रातः 07 बजे से प्रातः 11 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। प्रबंधक वितरण केन्द्र शहर श्योपुर ने बताया कि 11 केव्ही सिटी फीडर से 22 अक्टूबर को प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी, जिसके चलते हिन्दु धर्मशाला क्षेत्र, गैस एजेंसी रोड, बालापुरा, जयस्तभ, मैन बाजार, चूडी बाजार, घास गली, बोहरा बाजार, टोडी बाजार, ब्राम्हण पाडा, मोती टिकिया, हम्माल मोहल्ला, पुरानी कचहरी, पुरानी सब्जी मंडी, छीपा मोहल्ला क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।