सुवर्ण प्राशन बच्चों में किए जाने वाले 16 संस्कारों में एक है। स्वर्ण प्राशन को स्वर्ण प्राशन या स्वर्ण बिन्दु के नाम से जाना जाता है। सुवर्ण यानि सोना (गोल्ड), प्राशन यानि चाटना है। स्वर्ण प्राशन आयुर्वेदिक औषधियों, गौ घृत एवं शहद के मिश्रण से बनाया जाता है। इसे एक प्रकार से आयुर्वेदिक टीकाकरण कहा जा सकता है। सुवर्ण प्राशन के लाभ प्रतिरोधक क्षमता’, शक्ति, बुद्धि, पाचन, रंग बढ़ता है। सुवर्णप्राशनम सेवन से बालकों का संपूर्ण रूप से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ती है। बच्चे की बौद्धिक क्षमता, ग्रहणशक्ति, धारणशक्ति, विवेचन तथा स्मरणशक्ति विकसित होती है। बालकों के दाँत आने से होनेवाले रोगों में कमी आती है। बार-बार होने वाली सर्दी एवं जुखाम एवं संक्रमण से बचाता है। आगामी माह में आने वाले सुवर्णप्राशन संस्कार का आगामी पुष्य नक्षत्र कैलेंडर निम्नानुसार है। पुष्य नक्षत्र की तिथि 1 नव. 2026, 28 नव.2026, 26 दिस. 2026 है। इस पुष्य नक्षत्र से आयुष विंग और शास आयुर्वेद औषधालय गंधावल में निशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार के तहत दवा पिलाई जाएगी।