मा य भारत नर्मदापुरम के तत्वावधान में युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व को लेकर ' युवा संवाद ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ' अपने वोट को जानो ' रहा।

कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही खेल आइकन हर्षिता तोमर और युवा आइकन कृष्णिका अग्रवाल भी मौजूद रहीं।

खास बातें

  • कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
  • जिला युवा अधिकारी नितेश जिंदल ने युवाओं को मतदान के महत्व, मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी दी।
  • युवा आइकन कृष्णिका अग्रवाल ने SIR ( विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया पर प्रस्तुतीकरण देते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण और विवरण की शुद्धता के बारे में बताया।

जिला युवा अधिकारी नितेश जिंदल ने युवाओं को मतदान के महत्व, मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को जागरूक नागरिक बनकर लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

युवा आइकन कृष्णिका अग्रवाल ने SIR ( विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया पर प्रस्तुतीकरण देते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण और विवरण की शुद्धता के बारे में बताया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का माध्यम है। बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।