प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले के 22 विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीधी में चेक वितरित किए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ योजना अधिकारी आदित्य पाण्डेय ने बताया कि सत्र 2025-26 में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में निर्धारित 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने के आधार पर जिले के कुल 2,185 विद्यार्थी लैपटॉप क्रय के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि हेतु पात्र पाए गए थे।
खास बातें
- इनमें से 2,163 विद्यार्थियों के बैंक खातों में मिशन वन क्लिक के माध्यम से अगस्त-सितंबर 2026 में राशि अंतरित की जा चुकी है।
- शेष 22 पात्र विद्यार्थियों के खातों में विभिन्न कारणों से राशि अंतरित नहीं हो पाई थी।
- आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी, सीधी द्वारा शेष 22 विद्यार्थियों को चेक प्रदान किए गए, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
इनमें से 2,163 विद्यार्थियों के बैंक खातों में मिशन वन क्लिक के माध्यम से अगस्त-सितंबर 2026 में राशि अंतरित की जा चुकी है। शेष 22 पात्र विद्यार्थियों के खातों में विभिन्न कारणों से राशि अंतरित नहीं हो पाई थी।
आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी, सीधी द्वारा शेष 22 विद्यार्थियों को चेक प्रदान किए गए, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें डिजिटल शिक्षा एवं अध्ययन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करना है।



