कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार एवं एसडीएम आरोन के मार्गदर्शन में विगत दिवस तहसील आरोन के ग्राम बूढाखेड़ा में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा गॉव की चौपाल में उपस्थित कृषको को नरवाई न जलाने का संदेश दिया। कृषि विभाग की टीम द्वारा नरवाई जलाने से कृषि भूमि एवं पर्यावरण को होने बाले नुकसान के बारे में बताया गया साथ ही नरवाई प्रबंधन के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। नरवाई के संबंध में शासन के नियम निर्देशो से सभी को अवगत कराया गया। सभी कृषको को जागरूकता हेतु पेम्पलेट का वितरण किया गया। इस चौपाल में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन अमित जैन, कृषि विभाग आरोन की टीम सहित कोटवारगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।