नगर परिषद जैरोन खालसा के अध्यक्ष के उप निर्वाचन हेतु 4 नवंबर को सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश घोषित

निवाड़ी। नगर परिषद जैरोन खालसा, जिला निवाड़ी के अध्यक्ष को वापस बुलाए जाने (रीकॉल) के उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत मतदान दिवस 04 नवंबर 2026 (बुधवार) को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य अवकाश के साथ ही परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है।

अवकाश घोषित करने का उद्देश्य निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के लिए सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सकें। यह अवकाश केवल संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रभावशील रहेगा।