मध्यप्रदेश परिमंडल के शिवपुरी डाक संभाग के अंतर्गत उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। अधीक्षक डाकघर, कार्यालय शिवपुरी संभाग के तत्वाधान में यह डाक अदालत 06 नवम्बर 2026 को प्रातः 11.30 बजे से ऑफलाइन एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
इस डाक अदालत में डाक सेवाओं जैसे काउंटर सेवाएं, बचत बैंक (सेविंग बैंक), मनीऑर्डर और अन्य संबंधित सेवाओं से जुड़ी शिकायतों, याचिकाओं या विवादों को सुनवाई के लिए लिया जाएगा। इसके साथ ही सीपी ग्राम्स पोर्टल पर 30 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों तथा ऐसे बल्क कंप्लेनेंट्स जिनकी 50 से अधिक शिकायतें लंबित हैं, के मामलों का स्वतः संज्ञान लिया जाएगा।
खास बातें
- ये प्रकरण 05 नवम्बर को सायं 5 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
- निर्धारित समसीमा के पश्चात प्राप्त होने वाली किसी भी शिकायत पर इस डाक अदालत में विचार नहीं किया जाएगा।
जो उपभोक्ता इस डाक अदालत में अपना प्रकरण रखना चाहते हैं, वे अपनी शिकायत या याचिका अपने मोबाइल नंबर सहित ईमेल के माध्यम से doshivpuri.mp@indiapost.gov.in पर ‘‘शिवपुरी संभाग डाक अदालत नवम्बर 2026’’ विषय सहित अधीक्षक डाकघर, शिवपुरी संभाग को भेज सकते हैं। ये प्रकरण 05 नवम्बर को सायं 5 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समसीमा के पश्चात प्राप्त होने वाली किसी भी शिकायत पर इस डाक अदालत में विचार नहीं किया जाएगा।

